Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट, तीन पुलिसकर्मियों सहित 6 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से बम विस्फोट की खबर आ रही है. यहां खैबर पख्तूनख्वा से बमबारी की घटना हुई है. बताया जा रहा है देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान पोलियो कार्यक्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन पर बमबारी की गई है. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी सहित कम से कम 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

इस बम विस्फोट में दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना शहर में तीन फ्रंटलाइन पोलियो कार्यकर्ता और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस की टुकड़ियां आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया.

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार, जानें किसने दर्ज कराई थी आपत्ति?

New Delhi: ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के मेकर्स को बडी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस एनिमेटेड फिल्म की रिलीज...

More Articles Like This

Exit mobile version