पाकिस्तानः डकैतों ने रॉकेट से किया हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डाकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इनके द्वारा राकेट से किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

कीचड़ में पुलिस वाहन फंसने के दौरान किया हमला
पुलिस के मुताबिक, लाहौर से 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में मचाह पाइंट पर पुलिस के दो वाहन कच्चे रास्ते में कीचड़ में फंस गए थे. इसी बीच डकैतों का एक गिरोह वहां पहुंचा और उसने दोनों वाहनों पर रॉकेटों से हमला किया. इस हमले में घटनास्थलप पर ही 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. डकैत कुछ पुलिस वालों को अपने साथ अगवा करके भी ले गए.

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायलों की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आइजी डा.उस्मान अनवर को मौके पर जाने और अगवा किए गए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराने का आदेश दिया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version