Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 112.46 अंकों की बढ़त के साथ 81,165.65 के स्‍तर पर खुला. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 33.90 अंकों की तेजी लेकर 24,845.40 के स्‍तर पर खुला. आज बाजार खुलने के बाद सुबह 9.18 बजे बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे और बाकी के 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी के 50 कंपनियों के शेयर में से 24 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में दिखे और 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले.

आज इन शेयरों में दिख रहा बड़ा एक्शन

शुक्रवार सुबह 09.18 बजे तक टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक 0.79 प्रतिशत की उछाल देखी गई है. इसके अलावा रिलायंस 0.66 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 फीसदी, सनफार्मा 0.28 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.26 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा इंडसइंड बैंक और इंफोसिस 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ बिजनेस कर रहे थे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोेने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज की कीमत

 

Latest News

Mahavir Jayanti 2026: दिल्ली विधानसभा में मनाई गई भगवान महावीर की 2625वीं जयंती, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा में भगवान महावीर की 2625वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रमुख नेताओं और संतों ने भाग लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version