Pakistan Firing: पाकिस्तान के क्वेटा में गोलीबारी, डिप्टी कमिश्नर की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Firing: पाकिस्तान से गोलीबारी की खबर आ रही है. यहां मस्तुंग के पास क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई गोलीबारी की घटना में पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर जाकिर हुसैन बलूच की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है

बताया गया है कि डीसी पंजगुर नगर समिति के अध्यक्ष अब्दुल मलिक बलूच के साथ क्वेटा जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मस्तुंग के खड़कोचा के निकट उनके वाहन पर गोलीबारी कर दी. डॉन के मुताबिक, अस्पताल के मुख्य कार्यकारी डॉ. सईद अहमद ने बताया कि मस्तुंग स्थित शहीद नवाब गौस बख्श मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान बलूच की मौत हो गई.

दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल
डॉ. अहमद ने बताया कि हुसैन बलूच को सीने और पेट में गोलियां लगीं, जिससे आंतरिक रक्तस्राव हुआ और उनकी जान चली गई. डॉन के मुताबिक, पंजगुर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन को भी कई गोलियां लगी हैं और उपचार के लिए उन्हें क्वेटा ले जाया गया है. वह नेशनल पार्टी बलूचिस्तान के चैप्टर के अध्यक्ष रहमत बलूच के छोटे भाई हैं. इसके अलावा, हमले में दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए है. उनका इलाज शहीद नवाब गौस बख्श मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है.

पंद्रह हथियारबंद लोगों ने सड़क को किया था अवरुद्ध
डॉन के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 15 हथियारबंद लोगों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था और वे इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने डीसी के वाहन को रोकने की कोशिश की और जब वह तेजी से भागने लगा तो उन्होंने लोगीबारी शुरु कर दी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version