Pakistan: अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, ड्रोन से भारत में भेजा गोला-बारूद, एजेंसियां अलर्ट पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: एक तरफ इस वक्त जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने में जुटी हैं, वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए गोला बारूद और कारतूस भिजवाए. पाकिस्तान की तरफ से ये नापाक हरकत भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए की गई है.

जम्मू के पुंछ जिले में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और कारतूस से भरे पैकेट गिराए गए हैं. ये पैकेट मिलने के बाद सेना हरकत में आ गई है और तलाशी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया है. बताया गया है कि ये पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस आया.

सेना ने पूरे इलाके में शुरु किया सर्च ऑपरेशन 

भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​ड्रोन के उड़ान ट्रैक की जांच कर रही हैं. जम्मू और कश्मीर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए पिछले दिनों कुछ हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है. इस बैन के बाद ये दूसरी बार है, जब एलओसी के पास ड्रोन की हरकत देखी गई.

सुरक्षा बलों की मुश्तैदी के चलते ड्रोन के जरिए भेजी गई विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लिया गया है. ऐसे में अब सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने में जुट गई है कि इसके पीछे किन आतंकी नेटवर्कों का हाथ है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version