पाकिस्तान: शादी समारोह में आत्मघाती हमला, धमाके में पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति समिति सदस्य के आवास पर शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमला हुआ. इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया

इस घटना की पुष्टि करते हुए डेरा इस्माइल खान जिले के जिला पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने बताया कि आत्मघाती बम हमला था, जो कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम मेहसूद के आवास पर शादी समारोह के दौरान हुआ. बताया जा रहा है कि हमले के समय मेहमान नाच रहे थे. विस्फोट से कमरे की छत गिर गई, जिससे बचाव कार्य बाधित हुआ और मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. जिला मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

सीएम ने मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने एक बयान में कहा कि पांच शव और 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सात एम्बुलेंस, एक दमकल वाहन और एक आपदा राहत वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है. अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी.

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, शांति समिति के नेता वहीदुल्लाह मेहसूद उर्फ ​​जिगरी मेहसूद मृतकों में शामिल थे. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और केपी के पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

Latest News

PM Modi की ‘आध्यात्मिक शक्ति’ के कायल हुए रवि किशन, कहा- ‘कोई तोड़ नहीं सकता…’

Mamla Legal Hai Season 2: रवि किशन और बाकी स्टारकास्ट की मस्ती भरी सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2'...

More Articles Like This