Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल भी हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, दरबान तहसील में सुबह तीन बजे के करीब कुछ आतंकियों ने भारी हथियार के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया.

गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलीबारी से हमला किया. हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का लाभउठाकर सभी आतंकी भाग निकले. इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version