Pakistan: ग्वादर में आतंकियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 7 मजदूरों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर आ रही है. बुधवार की रात यहां बलूचिस्तान के ग्वादर में आतंकी हमले में सात मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह आतंकी हमला ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास कुछ इमारत पर हुआ. आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. आतंकियों ने रात में सो रहे मजदूरों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. इस गोलीबारी में सात बेगुनाह मौत की नींद सो गए.

कुछ दिनों पहले ग्वादर पोर्ट पर आतंकियों ने किया था हमला
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ग्वादर बंदरगाह पर आतंकी हमला हुआ था. बंदूकों और विस्फोटकों से लैस अज्ञात हमलावरों ने अचानक से पाकिस्तान में ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (जीपीए) परिसर घुस गए थे और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी. हमलावर पोर्ट के अंदर स्थित इमारत में घुस गए थे. इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने 8 सशस्त्र हमलावरों को मार गिराया था.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version