पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चला रहे पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की बाइक सवार सवार संदिग्ध आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अफगानिस्तान की सीमा से लगे मोहम्मंद जिले में हुई इस गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ है. पुलिस अधिकारी अयाज खान ने बताया कि पुलिसकर्मी टीकाकरण दलों की सुरक्षा के लिए पास के एक गांव जा रहे थे, तभी उन पर गोलीबारी की गई. अधिकारियों ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए. किसी भी संगठन ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले को ”असहनीय” बताया और मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश के स्वस्थ भविष्य के लिए काम कर रहे थे. पाकिस्तान ने इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के तहत 2.4 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिए सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया है.

Latest News

लखनऊ: ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में बोले डिप्टी CM- देश में अराजकता फैला रही इंडिया गठबंधन

Bjp Rally Lucknow: विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध के जवाब में भाजपा ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version