Paper Leak Case: STF के हत्थे चढ़ा सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मेरठः एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने बुधवार को मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया गया है कि राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है. वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था. अभियुक्त राजीव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था.

रीवा के रिसॉर्ट में भी पढ़वाया था पेपर
इसी मामले में अभियुक्त राजीव को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है कि गुड़गांव के अलावा राजीव ने रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था.

पहले भी जा चुका है जेल
पूर्व में यह एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है. बताया गया है कि पेपर लीक मामले में अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम 54 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version