Pathankot: कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकला मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pathankot: पठानकोट से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां कब्रिस्तान में मिट्टी आधी दबी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

बताया गया है कि हलका सुजानपुर के गांव खदावर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में एक कब्र में आधी दबी हुई लाश मिली है. इसकी जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. दोनों समुदायों के लोगों का कहना है कि यह उनके इलाके में से किसी की लाश नहीं है.

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. लाश के पास से एक लोहे की कस्सी और फोल्डिंग बैड मिला है. लाश के हाथ-पांव कब्र से बाहर थे. बताया गया है कि मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करते समय कब्र से बाहर निकले शव को देखा था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version