Patiala Accident: नाभा में बस-डंपर की टक्कर, चालक सहित तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patiala Accident: पंजाब से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना पटियाला में हुई. नाभा-भादसों रोड पर दो वाहनों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, नाभा-भादसों रोड पर डंपर और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दौरान दो मोटराइकिल सवार भी वाहनों की जद में आ गए. इस दुर्घटना में बस चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से घायलों को नाभा सरकारी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया कि बाइक सवार सवार की गलती की वजह से यह दुर्घटना हुई है.

पुलिस ने बताया कि बस खन्ना से नाभा आ रही थी और रेत लेकर डंपर नाभा से खन्ना जा रहा था. हादसा नाभा-भादसों रोड पर गांव लुबाना के सामने हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version