Patna News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां पटना में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा पटना जिले फतुहा में फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे पर हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

तीन लोगों को रौंदते हुए फरार हुआ चालक
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन लोग रुकुनपुर से खुशरूपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मकसुदपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन तीनों को रौंदते हुए भाग निकला. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे परिजन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही मृतकों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. शवों पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे. मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी गंगा राय (50 वर्ष), राहुल कुमार (22) और महम्मदपुर गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद (30 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जा रहा है तीनों ईंट भट्ठा पर ईंट लाने के लिए घर से निकले थे.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल करते हुए फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: जितिया व्रत पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version