फारस की खाड़ी: समुद्र में जहाज पर हमला, लगी आग, ब्रिटिश सेना का दावा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ship attacked: कतर के पास समुद्र में एक जहाज में आग लग गई. ब्रिटिश सेना ने कहा है कि यह आग तब लगी, जब जहाज पर किसी प्रक्षेप्य (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि यह जहाज एक बड़ा मालवाहक जहाज था. हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी, लेकिन उस पर कर लिया गया. यह घटना कतर की राजधानी दोहा से करीब 43 किलोमीटर दूर समुद्र में हुई. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

तेल टैंकरों पर बढ़े हमले

हाल के दिनों में फारस की खाड़ी में जहाजों पर ऐसे कई हमले हो चुके हैं. कुछ दिन पहले अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया था. अमेरिका ने कहा था कि ये जहाज उसके नियम तोड़ रहे थे. ईरान की सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर उसके जहाजों पर हमला हुआ तो, वह जवाब में हमला करेगी.

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता तो वह फिर से बड़े हमले कर सकते हैं.

इसके बाद ईरान ने होर्मुजल जलडमरूमध्य को बंद कर दिया, जो अहम समुद्री जलमार्ग माना जाता है. युद्ध शुरू होने से पहले इस मार्ग से दुनिया के तेल का एक पांचवां हिस्सा गुजरता था. इससे दुनिया में तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है और पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है.

Latest News

स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन यात्रा के दौरान स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’...

More Articles Like This

Exit mobile version