पेशावर: पाकिस्तान में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया ड्रोन हमला, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: एक बार फिर पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. मंगलवार को पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर-पश्चिम के बन्नू जिले में एक पुलिस थाने पर ड्रोन अटैक किया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. अधिकारी भाग खड़े हुए.

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने सोमवार की देर रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के हुवैद पुलिस स्टेशन पर एक क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) गिराया. आईईडी पुलिस स्टेशन परिसर में आ गिरा, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर से उधर भागने लगे. हालांकि ये आईईडी ब्लास्ट नहीं हुआ.

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को तत्काल मौके पर तैनात किया गया और बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे कोई हताहत या क्षति नहीं हुई. घटना के बाद हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. साथ ही आसपास की चौकियों और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

आतंकी पुलिस स्टेशन को बना रहे निशाना

मालूम हो कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से पुलिस स्टेशन पर ड्रोन अटैक बढ़ गए हैं. आतंकवादी ड्रोन के जरिए सरकारी प्रतिष्ठानों, खासकर पुलिस थानों पर बम से हमला कर रहे हैं.

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version