Pilibhit Accident: हादसे का शिकार हुई दर्शनार्थियों की कार, दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. श्रद्धालुओं से भरी एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

मां पूर्णागिरी में दर्शन करने जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद फरूखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के खारबंदी कुइयां बूट पोस्ट पच पोखर निवासी जोगिंदर सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार की शाम अपने घर से टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए कार से निकले थे. इसी दौरान रात करीब ढाई बजे थाना न्यूरिया क्षेत्र के मझोला से कुछ दूरी पर रफ्तार तेज होने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.

मृतकों में ये महिलाएं हैं शामिल

दुर्घटना के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को न्यूरिया सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने रत्नेश राठौर (40 वर्ष) पत्नी जोगिंदर सिंह और पुष्पा देवी (61) पत्नी अजयपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में ये लोग हुए घायल

इस हादसे में अंकुर (24 वर्ष), जोगिंदर सिंह (45), मोहिनी (22), अनुराग (18), नव्या (12 वर्ष) और सात माह की अन्नया घायल हो गई. इन सभी का इला चल रहा है. इस संबंध में न्यूरिया थानाध्यक्ष रूपा विष्ट ने बताया कि हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर गई थी. घायलों का इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

गोरखपुर: CM योगी आज वनटांगिया गांव में मनाएंगे दिवाली, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे....

More Articles Like This

Exit mobile version