Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में गिरा पहाड़, आवागन ठप, फंसे सैकड़ों यात्री

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pithoragarh: पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. वाहनों का संचालन रुकने से सैकड़ों की संख्या में यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं. आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में सोमवार देर रात विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क गिर गया. इससे वाहनों का संचालन ठप है. आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे हुए हैं.

बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है. विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को आज देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version