Salman Khan पर हमला का प्‍लान फेल, लॉरेंस बिश्‍नोई गिरोह के 4 गुर्गे फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने समलान खान पर गोलीबारी का प्लान फेल कर दिया है. नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. उनके पूछताछ जारी है.

बताया जा रहा है कि फंदे में चारों गुर्गे पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे. इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की भी योजना थी.

नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार सहित 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version