नेपाल में विमान हादसा टलाः जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त निकला प्लेन का पहिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां डोल्पा जिले में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया. नेपालगंज से उड़ान भरने वाला सीता एयरलाइंस का एक छोटा विमान जब जुफाल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तभी अचानक उसका पिछला दायां पहिया निकल गया.

इस विमान में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 13 यात्री इसमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे और तीन क्रू मेंबर शामिल थे. संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित हैं.

ऐसे टला बड़ा हादसा?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पहिया निकला और विमान रनवे पर उतरा, पायलट ने तुरंत समझदारी का परिचय हुए इंजन बंद कर दिया, जिससे विमान कुछ ही दूर पर रुक गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है. सभी 16 यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

गौरतलब है कि विमान के रनवे पर ही फंसे रहने की वजह से जुफाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया. स्थिति यह थी कि नेपाल सेना का एक विमान, जो लैंड करने वाला था, उसे भी वापस लौटना पड़ा.

अधिकारियों के अनुसार

अधिकारियों के अनुसार, रनवे की मरम्मत और फंसे हुए विमान को हटाने के लिए हेलीकॉप्टर से तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है. जल्द ही रनवे को साफ कर विमान सेवाओं को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा.

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version