दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI के चार आतंकी पुलिस के फंदे में, पाकिस्तान भेज रहे थे…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Terror Plot: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इनके पास से कई हथियार बरामद किया गया.

इस मामले में पुलिस ने पंजाब और दिल्ली से चार आंतकियों को अरेस्ट किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए आतंकियों के पास से तुर्की मेड जिगाना पिस्टल सहित दो विदेशी पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी के अनुसार

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी के अनुसार, एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम को तकनीकी और खुफिया इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान में बैठा आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के प्रयास में है. इसके लिए उसने पंजाब के स्थानीय युवाओं को अपने जाल में फंसाया था.

four-arrest-terrorist

ड्रोन से रिसीव करता था हथियार व ड्रग्स की खेप

शुरुआती जांच के बाद स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. सबसे पहले पंजाब के अमृतसर (मजीठा रोड) से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से एक सेमी-आटोमैटिक पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल मिले. पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह शाहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार व ड्रग्स की खेप रिसीव करता था.

मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक सबूत

शुभदीप से मिली जानकारी के आधार पर पंजाब से उसके दो और साथियों, गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को पुलिस ने पकड़ा. इनके पास से ‘जिगाना पिस्टल’ और चार कारतूस बरामद हुए. इसी कड़ी में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गगनप्रीत नाम के चौथे आतंकी को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया. उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक सबूत मिले हैं.

पाकिस्तान भेज रहे थे थानों और मंदिरों की वीडियो

पकड़े गए आरोपियों में से गगनप्रीत को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बेहद खतरनाक काम सौंपा था. वह दिल्ली में पुलिस स्टेशनों, पुलिस पिकेट्स (चौकियों) और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर चुका था और उनकी वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था. उसे दिल्ली में किसी जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी टास्क दिया गया था.

Latest News

थाईलैंडः बच्चे ने तीर्थयात्रियों पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, आठ बौद्ध भिक्षुओं की मौत, कई घायल

Thailand Accident: थाईलैंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. पूर्वोत्तर...

More Articles Like This

Exit mobile version