Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का था. इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद होने) के कारण हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कारण शरीर में बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) पाया गया.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है. वहीं, विसरा (शरीर के आंतरिक अंगों के नमूने) को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया है.

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान एंटेमॉर्टेम (मौत से पहले के) हैं.

उधर, केजीएमयू में पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक यादव का शव 1 बजकर 58 मिनट पर परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव लेकर प्रतीक के विक्रमादित्य स्थित आवास पर पहुंचे. शव के आवास पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए. लोगों के आने का क्रम बन हुआ है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version