Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.
प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी का सामना कर रहे थे. उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की जद में आ गए थे.

यह बीमारी फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है. इसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है. इससे शरीर में रक्त संचार गंभीर रूप से बाधित हो जाता है. पल्मोनरी एम्बोलिज्म को एक जानलेवा चिकित्सा स्थिति के रूप में जाना जाता है. इस बीमारी के कई गंभीर और चिंताजनक लक्षण होते हैं.
कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे. इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है. इस बीमारी में अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, खांसी, और ऑक्सीजन का स्तर कम होता है. फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा माना जाता है.

हालांकि, प्रतीक यादव अपना आवश्यक इलाज पूरा होने से पहले ही अस्पताल से घर चले गए थे. वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती रहकर उपचार प्राप्त कर रहे थे. पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर आपातकालीन चिकित्सा स्थिति है. इसमें तत्काल और विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है.

पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की रहने वाली अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि चार महीने पहले अपर्णा के पति के लंग्स में इंफेक्शन हुआ था, जिसका ऑपरेशन हुआ था. उन्होंने उनके निधन की खबर सुनी तो, सन्न रह गई और सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और दुख व्यक्त करते हुए परिवार के लोगों से जानकारी ली.

