Prayagraj Crime: पान थूकने को लेकर हुआ झगड़ा, दबंग ने दाग दी 3 लोगों पर गोली, CCTV फुटेज आया सामने

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामूली सी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. दरअसल, ये पूरा विवाद पान थूकने की बात पर हुआ. झगड़ा के दौरान दबंग ने अपनी राइफल से फायरिंग कर दी. इस दौरान 3 लोगों को गोली लगने की जानकारी मिल रही है.

3 युवक गंभीर रूप से घायल
आपको बता दें कि फायरिंग में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों के आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है. वहीं, फायरिंग की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामला झूसी थाना क्षेत्र का है. प्रयागराज पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version