Prayagraj: रुद्राक्ष टावर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है. यहां सिविल लाइंस स्थित रुद्राक्ष टावर में आग लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, आग डोमिनोज पिज्जा के किचन में लगी. इसके बाद आग ने तीन मंजिल भवन को अपनी जद में ले लिया. कोचिंग सेंटर में भी आग लग गई. इससे वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. 6 टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग की इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसका अभी सही आंकलन नहीं हो सका है.

 

Latest News

Disney Layoffs: लागत कम करने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रही डिज्नी: रिपोर्ट

Disney Layoffs: अमेरिकी मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी (Disney) बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी...

More Articles Like This

Exit mobile version