प्रोफेसर को पसंद नहीं आई छात्र की हेयर स्टाइल, मुंडवा दिया सिर, जांच का आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबादः हैदराबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जबरन एक मेडिकल छात्र का सिर मुंडवाने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला तेलंगाना के खम्मम जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य पर आरोप है कि वह एक छात्र को नाई की दुकान पर ले गया और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद तेलंगाना सरकार ने जांच का आदेश दिया है.

अधिकारियों के अनुसार, मामला 12 नवंबर का है. सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है. तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने मामले की जांच का आदेश दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह रैगिंग नहीं है.

नहीं भाई छात्र की हेयर स्टाइल
तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में कुछ सीनियर ने प्रथम वर्ष के छात्र से कहा कि यह हेयर स्टाइल मेडिकल कॉलेज के छात्र के लिए उचित नहीं है. उसे अपने बाल ट्रिम करवाने को कहा. हालांकि, बाद में छात्र ने बाल ट्रिम करवा लिए, लेकिन छात्रावास में ही रहने वाले रैगिंग विरोधी समिति के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और एक सहायक प्रोफेसर ने कहा कि यह अजीब लग रहा है. इसके बाद छात्र को सैलून लेकर पहुंचे. यहां उसका सिर मुंडवा दिया.

मामला प्राचार्य के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शनिवार को चिकित्सा अधिकारी को छात्रावास से हटाने का आदेश देते हुए घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि सहायक प्रोफेसर की ओर से इस तरह की गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है. उधर, उनके विभाग का कहना है कि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं था. वह केवल छात्र को अनुशासित करना चाहते थे.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version