बाबा सिद्दीकी हत्याकांडः गुजरात का शख्स गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपी शिकंजे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को महाराष्ट्र के अकोला से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 25 हो गई है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है.

यहां का रहने वाला है आरोपी
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आणंद जिले के पेटलाद निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को अकोला में बालापुर से गिरफ्तार किया गया.

बांद्रा के निर्मल नगर में हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
मालूम हो कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की बीते 12 अक्तूबर को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे.

बैंक खाता खोलकर वित्तीय मदद देने का आरोप
अधिकारी के अनुसार, वोहरा ने इस वर्ष मई में एक बैंक खाता खोला था और नरेश कुमार सिंह (गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह का भाई), रुपेश मोहाल और हरीश कुमार को वित्तीय मदद प्रदान की थी. इसके अलावा, उसने हत्या से जुड़े अन्य लोगों की भी सहायता की थी.

बहराइच से गिरफ्तार हुआ था मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम
इस हत्याकांड के बाद सबसे पहले गुरमेल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में पुलिस को इस मामले में एक बड़ी कामयाबी तब मिली, जब उसने मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को यूपी के बहराइच से गिरफ्तार किया. गौतम 12 अक्तूबर से फरार था और नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया था.

Latest News

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के इन 108 नामों का जाप, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

Mahashivratri 2026: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्‍योहार मनाया जाता है....

More Articles Like This

Exit mobile version