प्रदर्शनकारियों का हौसला बुलंदः थ्री लेयर्ड बैरिकेडिंग भी नहीं रोक सकी राह, सात बैरियर पार कर हाई कोर्ट तक पहुंचे छात्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ranchi Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस द्वारा लगाई गई मजबूत बैरिकेडिंग को पार कर छात्रों ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया. देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए. विधानसभा घेराव को छात्रों के साथ महतो भी पूरे जोश में सड़क हैं. देवेंद्रनाथ को उनके सहयोगी कंधे पर उठाकर एचईसी स्थित शहीद मैदान पहुंचे.

बॉर्डर जैसी कंटीली तारों वाली बैरिकेडिंग भी छात्रों को रोक नहीं सकी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारी तीसरी बैरिकेडिंग पार कर झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद छात्रों का यह दबाव बढ़ता दिख रहा है.

बैरिकेडिंग के पीछे से जगन्नाथपुर मंदिर के रास्ते शॉर्टकट गेट से भी छात्र आगे बढ़ रहे. यही गति रही तो सभी बैरियर टूटना तय है. पुलिस-प्रशासन की ओर से शहीद मैदान से हाई कोर्ट तक कुल आठ बैरिकेडिंग की गई है. पुलिस को झांसा देकर शार्ट कट रास्ते से भी कुछ आंदोलनकारी सात बैरियर फांद कर आगे बढ़ते दिख रहे हैं.

जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस की तीन परत वाली बैरिकेडिंग लांघी

जहां प्रदर्शकारी रोके गए हैं, वहां से झारखंड हाई कोर्ट तक कुल पांच बैरिकेडिंग हैं. एक जगन्नाथपुर मंदिर के सामने प्रवेश द्वार के पास है. वहीं तक प्रदर्शकारी आ सकते हैं. दूसरी  व तीसरी बैरिकेडिंग मंदिर के समानांतर साईं मंदिर, ऋषभ नगर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास है. चौथी बैरिकेडिंग जगन्नाथनगर कॉलेज के सामने और पांचवी बैरिकेडिंग झारखंड हाई कोर्ट के पास है.

 

उधर, भाजपा नेताओं के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई विधायकों और नेताओं को हिरासत में लिया गया. उन्हें खेलगांव ले जाया जा रहा है.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है, लेकिन विपक्ष अनुपस्थित रहा. भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ मेहतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए. एक बैरिकेडिंग टूटा. छात्रों ने जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस की तीन परत वाली बैरिकेडिंग लांघी, विधानसभा की ओर बढ़ा कूच.

छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें (विशेषकर CBI जांच और कुछ परीक्षाओं को रद करने सहित) पूरी तरह नहीं मानी गई हैं, इसलिए वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. प्रशासन ने विधानसभा परिसर के आसपास धारा 163 लगा रखी है और सुरक्षा कड़ी कर दी है. स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

मुख्य पांच बैरिकेडिंग के पहले भी दो बैरिकेडिंग थी, जहां से छात्र जगन्नाथपुर मंदिर तक आसानी से आ चुके हैं. अब भी छात्रों को विधानसभा तक पहुंचना आसान नहीं है. जबरदस्त बैरिकेडिंग हुई है. एडीजी मनोज कौशिक, एसएसपी रांची राकेश रंजन सहित भारी संख्या में वरीय अधिकारी कर पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे हैं.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version