Pune News: फर्जी टिकट के साथ पुणे एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune Airport News: पुलिस ने पुणे एयरपोर्ट पर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से 27 वर्षीय सलीम गोलेखान नामक व्यक्ति अपने पिता के साथ पकड़ा गया है. आरोप है कि इस व्यक्ति ने फर्जी एयरलाइन टिकट का इस्तेमाल कर पुणे एयरपोर्ट में प्रवेश किया था.

विमानतल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज
यह घटना तब सामने आई, जब सलीम अपने पिता के साथ लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद विमानतल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई.

क्या कहा पुलिस ने?
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुणे एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को जाली टिकट का इस्तेमाल कर अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर बीएनएस धारा 336 (3), 339, 340 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई आतंकी एंगल नहीं है, आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version