Punjab: हादसे का शिकार हुई महापंचायत में जा रही बस, तीन महिलाओं की मौत, 30 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः पंजाब सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां बरनाला में शनिवार को किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस घने कोहरे की वजह से दुर्टनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 30 से अधिक किसान घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा कि हादसे का शिकार हुए लोग किसान टोहाना में महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

पुलिस ने बताया
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार को पंजाब के बरनाला में एक किसान संगठन की तीन महिला कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि बस बठिंडा जिले के एक गांव से हरियाणा के टोहाना में किसानों की महापंचायत के लिए बीकेयू (उग्राहन) के 52 से अधिक सदस्यों को लेकर जा रही थी.

कोहरे की वजह से हुआ हादसा
बरनाला के एसएचओ कुलजिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में घना कोहरा था, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और बाईपास पर पलट गई. उन्होंने इस हादसे में बस में सवार टोहाना जा रही तीन महिलाओं की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version