Punjab Crime: घर के बाहर बुलाया, मारी गोलियां, हुई मौत, इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात यहां गांव शाहूरा में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. इलकौते बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया

घटना के संबंध में मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरअवतार सिंह की गांव के गुरजंट सिंह, हनी डंडे और कुछ अन्य लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी. बीती रात उक्त तीनों युवक मोटरसाइकिल पर उनके डेरे पर पहुंचे और उनके बेटे को बाहर बुलाया.

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही उनका बेटा गुरअवतार सिंह बाहर आया, आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी शुरु हो गई. इसी बीच गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से गुरअवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.

तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version