Punjab Crime: भारत-पाक सीमा के पास मिला संदिग्ध ड्रोन, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें लगातार जारी हैं. हालांकि, सीमा पर तैनात सुरक्षा बल समय-समय पर ऐसी साजिशों को नाकाम करते आ रहे हैं. इसी बीच पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर से एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

पुलिस ने ड्रोन को लिया कब्जे में
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना बहरामपुर के अधीन आने वाले गांव जग्गोचक्क टांडा के टी-प्वाइंट के पास गन्ने के खेतों में एक संदिग्ध ड्रोन पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की नजर ड्रोन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं कि ड्रोन किस उद्देश्य से इस क्षेत्र में आया था और क्या इसके जरिए कोई संदिग्ध सामग्री गिराई गई है.

इलाके में शुरु किया गया सर्च ऑपरेशन

सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लिया हैं. ड्रोन की तकनीकी जांच करवाई जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. इस मामले में थाना बहरामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

Latest News

Guru Purnima 2026: जुलाई में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन प्रीति योग और हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है. जानिए गुरु पूर्णिमा की सही तिथि, धार्मिक महत्व और स्नान का महत्व.

More Articles Like This