Punjab: दुर्घटनाग्रस्त हुई दसूहा विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की गाड़ी, हुए चोटिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. पंजाब दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में विधायक चोटिल हो गए. उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया. उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तलवाड़ा जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घोघरा गांव के पास किसी गाड़ी ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी, जिससे विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई. गाड़ी में विधायक और सुरक्षाकर्मी सवार थे. इस दुर्घटना में विधायक चोटिल हो गए, जबकि गन मैन और चालक बाल-बाल बच गए. उपचार के लिए विधायक को सिविल अस्पताल ले जाया गया.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This

Exit mobile version