Punjab: गुरदासपुर में मुठभेड़, दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले बदमाश का काम तमाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरदासपुर: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुरदासपुर में बुधवार की सुबह फिजां में गोलियों की आवाज गूंजी. पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश ढेर हो गया. पुलिस ने बदमाश के पास से हथियार बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

आरोपी की तलाश में दबिश देने गई थी पुलिस

बुधवार की सुबह यह मुठभेड़ उस समय हुआ, जब पुलिस टीम आरोपित की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने गई थी. इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया. तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

इस रूप में हुई मारे गए बदमाश की पहचान

मृत बदमाश की पहचान आदियां निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि मारा गया बदमाश बीते दिनों गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के मामले में आरोपित था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रणजीत सिंह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोलियों से हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव था.

मंगलवार को ही पुलिस ने इस केस के एक अन्य आरोपित दिलावर सिंह निवासी आलीनंगल को गिरफ्तार कर लिया था. दिलावर सिंह की पूछताछ में ही रणजीत सिंह और उसके दूसरे साथी इंद्रजीत सिंह निवासी आदियां के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे. दिलावर ने बताया था कि रणजीत और इंद्रजीत भी हत्या में शामिल थे. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया था. इसी बीच आज सुबह बदमाश रणजीत सिंह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह ढेर हो गया.

Latest News

पुर्तगालः बुर्का-नकाब पर सख्ती, फेस कवरिंग पर लगेगा जुर्माना, जबरदस्ती पर होगी जेल

Portugal Burqa Ban: सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा पूरी तरह ढकने वाले परिधानों, जैसे बुर्का और नकाब, पर प्रतिबंध लगाने...

More Articles Like This

Exit mobile version