Punjab: मोहाली में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोहालीः पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ एसएएस नगर में सीईए की टीम और बदमाशों के बीच हुई.

एसएएस नगर में हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार मोहाली के एसएएस नगर में सीईए की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाशों को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गैंगस्टर प्रिंस और कर्मजीत को लगी गोली
घायल अपराधियों की पहचान गैंगस्टर प्रिंस और कर्मजीत के रूप में हुई है. गैंगस्टर प्रिंस को दो गोलियां लगी है और उसके साथी की हालत भी गभीर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों घायलों को निकटम अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version