पंजाब पुलिस ने छह लोगों को दबोचा, 8 पिस्टल और हेरोइन बरामद, पाक से हो रही थी तस्करी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है उसने हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हेरोइन और कई पिस्टल बरामद किया है.

DGP गौरव यादव ने बताया

एक्स प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक पोस्ट में पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन और आठ पिस्तौल बरामद की गईं है.

डीजीपी ने कहा कि एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने दो अलग-अलग अभियानों में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया और 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है. उनके पास से 2.920 किलोग्राम हेरोइन के साथ 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद कीं.”

सीमा-पार से तस्करी में शामिल थे आरोपी

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा-पार तस्करी में शामिल थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगा रहे थे.

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं. DGP ने कहा कि सीमा-पार नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और तस्करी के आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version