पंजाबः तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया रॉकेट लांचर बम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटियालाः पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पटिलाया में पुलिस ने तलाशी के दौरान कई रॉकेट लांचर बम बरामद किया है. पुलिस इसे कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पटियाला के लक्कड़ मंडी के नजदीक खदानों से 11 बम मिले हैं. इनमें से सात रॉकेट लांचर बम बरामद हुए हैं.

रॉकेट लांचर बम को थाना लाहौरी गेट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मौके से इसे बिना बम निरोधक दस्ते के ई-रिक्शा में डालकर ले गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हैं.

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version