Punjab: पंजाब AGTF को मिली सफलता, बिश्नोई-बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों दबोच लिया है. गिरफ्तार लोगों में अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी शामिल है. आरोपियों के पास से दो कैलिबर पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं.

बताया गया है कि अंकित का आपराधिक इतिहास है और वह नवंबर 2023 में हरियाणा के भिवानी में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर जय कुमार उर्फ बहादुर की दिनदहाड़े की गई हत्या के वारदात में शामिल था और तब से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को फरार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा द्वारा नियंत्रित किया गया था और उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ...

More Articles Like This

Exit mobile version