पंजाबः अमृतसर में तस्कर अरेस्ट, पाकिस्तान से भेजी गई AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: अमृतसर रूरल पुलिस ने त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को खराब करने की पाकिस्तान व विदेश में बैठी ताकतों की कोशिश को नाकाम कर दिया है. अमृतसर देहाती पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ दिया. पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में हथियारों की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मुताबिक

डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अमृतसर रूरल पुलिस ने AK 47 राइफल, उसकी मैगजीन, कई जिंदा कारतूस और दो खतरनाक हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं. AK-47 और हैंड ग्रेनेड का मिलने से सुरक्षा एजेंसियां स्तर्क हो गई हैं.

मामले की शुरुआती जांच में विदेशी ताकतों के लिंक सामने आए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि अरेस्ट किया गया आरोपी विदेश में बैठे देश विरोधी ताकतों के संपर्क में था.

पाक से आयी खेप

शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि ये खेप पाकिस्तान से सरहद पार करवा भारत भेजी गई थी. इस रिकवरी के बाद अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ असला एक्ट (आर्म्स एक्ट) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे आरोपी के पूरे नेटवर्क की अगली और पिछली कड़ियों का पता लगाया जा सके. पुलिस यह जानने में जुटी है कि यह हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और इसके पीछे क्या किसी बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना थी.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This