पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेः शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, शहीद के पुत्र सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambulance Accident: कभी-कभी कुछ ऐसी दुर्घटनाएं भी सामने आती है, जो लोगों के दिल को झंकझोर देती है. कुछ इसी तरह की दुर्घटना पूवार्चंल एक्सप्रेस-वे से आई है. चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई. सुलतानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र में किलोमीटर 79.6 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एंबुलेंस सवार शहीद के पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

शहीद के पुत्र और चालक की मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:15 बजे एंबुलेंस संख्या T0626HR7553BJ से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान, निवासी गैला दुधिला, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा था. एंबुलेंस में शहीद के पुत्र गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और चालक जसपाल सवार थे. इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 79.6 किमी पर अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी.

दो परिजनों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

इस हादसे में गौरव सिंह और चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल राजन चौधरी और राम समुझ सिंह को इलाज के लिए पिठला कुमारगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने ससम्मान रखवाया शव

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है. शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर थाना परिसर में ससम्मान सुरक्षित रखाया गया है. अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम  

उधर, मौत की सूचना मिलते ही शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के घर कोहराम मच गया. परिवार के लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगा. जानकारी होने पर गांववासी मौके पहुंचे और लोगों का ढांढस बंधाने में जुट गए. इस घटना को लेकर लोग ऊपर वाले की दुहाई देते हुए कह रहे हैं कि इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version