Raebareli: बाइक से टकराने के बाद पेड़ में जा घुसी कार, दो की मौत, दो घायल

Must Read

अटौराः रायबरेली के अटौरा थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहा के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ईको कार बाइक से टकराते हुए पेड़ में जा भिड़ी. इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चालक ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर ढकिया चौराहा के पास शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे रायबरेली की तरफ से आ रही ईको कार की गुरुबख्शगंज की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राकेश 42 वर्ष पुत्र श्रीराम निवासी कड़केकपुर थाना हरचंदपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान वाहन चालक जय प्रकाश 27 वर्ष पुत्र महेन्द्र निवासी सिवान बेरी जनपद जूझर हरियाणा ने दम तोड़ दिया. जबकि घायल सुखवीर पुत्र देवी राम व कृष्ण पुत्र महेंद्र का इलाज चल रहा है. दोनों खतरे से बाहर है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This