Raebareli: पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, युवक की दर्दनाक मौत, किशोर गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raebareli: रायबरेली से बड़ी खबर आ रही है. यहां पटाखा बनाने वाली दुकान में रविवार को विस्फोट हो गया. इस घटना में जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र पहरेमऊ गांव से लगभग 500 मीटर दूर आम का बाग है. यहां पटाखा लाइसेंस धारक लाल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन निवासी पटाखा बनाने का काम करता है.

अचानक हुआ विस्फोट
उसके यहां वीरेंद्र कुमार (19 वर्ष) पुत्र राघवेंद्र शर्मा व उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू (15 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी पहरेमऊ भी पटाका बनाते हैं. रविवार सुबह लगभग 11 बजे वीरेंद्र कुमार और शिवम दोनों लाल मोहम्मद की बाइक से बारुद लेकर आए और दोनों पटाखा बनाने में जुट गए. इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हो गया.

युवक के शरीर के उड़े परखच्चे
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि वीरेंद्र के शरीर के परखच्चे उड़ गए और पटाखा बनाने वाली जगह से बीस फुट दूर आम के पेड़ से करीब पंद्रह फुट ऊपर टकराते हुए उसका शव बनाने वाली जगह से करीब 25 मीटर दूर जा गिरा और क्षत-विक्षत हो गया. उसका दाहिना हाथ धड़ से अलग होकर ना जाने कहां जा गिरा, जो काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला.

किशोर का गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज
वहीं, हादसे में उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू भी गंभीर रूप से झुलसा है. उसका एक पैर पूरी तरह से क्षतविक्षत हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई. तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज ले जाया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया.

सीओ यादवेंद्र प्रताप ने बताया
बताया जा रहा है कि घटना के समय पटाखा लाइसेंस धारक लाल मोहम्मद मौके पर मौजूद नहीं था. एक टीनशेड से घिरे कोठरी में पटाखा बनाया जा रहा था. इस संबंध में सीओ महाराजगंज यादवेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है.

Latest News

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो विचारों, नवाचार और इरादों का शक्तिशाली संगम : PM Modi

AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की मुख्य विशेषताओं को...

More Articles Like This