RaeBareli: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्‍कॉर्पियो, चार बारातियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायबरेली. रायबरेली से दुखद खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को तड़के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा गांव के पास एक स्‍कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां चार बारातियों की मौत हो गई, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि स्‍कॉर्पियो सवार अमेठी जिले के फुरसतगंज से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. स्‍कॉर्पियो पहले पुलिया और फिर पेड़ से टकरा गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया.

बारात से लौट रहे थे स्‍कॉर्पियो सवार
जानकारी के अनुसार, लालगंज के गांव से फुरसतगंज बरात गई थी. वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्‍कॉर्पियो से घर के लिए निकले. इसी दौरान रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर मालिन का पुरवा गांव के पास स्‍कॉर्पियो एक पुलिया से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
आसपास राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल लाई. जहां लालगंज निवासी पंकज पाल, अजबी का पुरवा निवासी राघवेंद्र यादव, कहरियन का पुरवा निवासी दीपक पाल और अवधेश पाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

इन घायलों का चल रहा इलाज
वहीं कहरियन का पुरवा के मुकेश पाल, अंकुश पाल, ऐहार निवासी बबलू पांडेय, शिवा खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना मृतकों के गांव पहुंची कोहराम मच गया. परिवार के साथ ही ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए.

एरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया
इस संबंध में मिल एरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तड़के हादसे की सूचना मिली थी. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के परिवारजन को सूचना दे दी गई है.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This