Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर के पास अवैध बूचड़खानों पर छापा, 50 से अधिक पशु बरामद

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद ही MP में अवैध रूप से सड़क किनारे संचालित हो रही मांस और मछली की दुकानों को हटाने के निर्देश जारी किए थे. इसके बावजूद उज्जैन में महाकाल मंदिर के आस-पास कुछ बूचड़खाने संचालित हो रहे थे. जिस पर मोहन सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने सुबह 4 बजे ही गोपनीय तरीके से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है.

कत्ल खानों से मिले 50 से अधिक पशु

बता दें कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई हुई है. इस कार्रवाई को 40 से अधिक नगर निगम के कर्मचारी एवं 30 से अधिक पुलिस के जवान और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया है. छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस को अवैध कत्ल खानों में 50 से अधिक पशु मिले हैं. इसके अलावा 2 क्विंटल कटा हुआ मांस भी मिला है.

8 जगहों पर मारा छापा

जानकारी के मुताबिक नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने महाकालेश्वर मंदिर के पास आज सुबह 4 बजे से 8 बजे तक प्रशासन ने अवैध तरीके से चल रहे मांस मटन के दुकानों पर छापा मारा है. शिकायत के आधार पर कुल 8 जगह जिनमें तोपखाना इलाका, नलियाबाखल इलाका, बेगमबाग इलाके, महाकाल चौराहा, बेगम बाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस दौरान पुलिस ने 2 क्विंटल कटा हुआ मांस, 7 तराजू, 54 पाड़ों (पशु जिन्हें काटने की तैयारी थी), 2 बड़े फ्रीजर, 10 बड़े चाक़ू (जानवर काटने वाले), 2 मशीन (जानवर काटने वाली) जब्त की है.

आरोपियों की तलाश जारी

उज्जैन के महाकाल थाने में कुल 7 FIR दर्ज की गई है. बता दें कि गोपनीय तरीके से हुई इस कार्रवाई में पुलिस के पहुंचने की खबर पता चलने के बाद ही बूचड़खानों को संचालित करने वाले आरोपी भाग निकले. जिनकी तलाश जारी है.

Latest News

कनाडा में हादसाः युद्ध अभ्यास के दौरान सैन्य अड्डे के पास लगी भीषण आग, चार सैनिकों की मौत, कई घायल

Canada fire News: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर युद्ध अभ्यास के दौरान तेजी से फैली...

More Articles Like This

Exit mobile version