Raid: ‘पुष्पा 2’ और ‘गेम चेंजर’ के निर्माताओं के ठिकानों पर रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raid: मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख निर्माताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की है. इस सूची में प्रमुख फिल्म निर्माता दिल राजू और पुष्पा 2 के निर्माताओं के नाम भी शामिल है. हाल ही संक्रांति पर दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी दो बड़ी फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांतिकि वस्थुन्नम नाम की फिल्म का निर्माण किया था. वह फिलहाल तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं.

पुष्पा 2 के निर्माताओं के यहां भी रेड
आयकर विभाग की छापेमारी दिल राजू के साथ-साथ उनके व्यवसायिक साझीदार और निर्माता सिरिश के घर और उनकी बेटी हंसिता रेड्डी के घर तक पहुंची. इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल बनाने वाली मैत्री मूवी मेकर्स के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है. इस प्रोडक्शन हाउस के निर्माता नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर और उनके सीईओ चेरी के घरों पर भी रेड की गई है.

आठ ठिकानों पर धमके आयकर विभाग के अधिकारी
सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 55 टीमों के सदस्य आठ स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं. दिल राजू, जो हाल ही में बड़ी बजट वाली फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांति की वास्तुन्नम के निर्माता रहे हैं, इन छापों के केंद्र में हैं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंकटेश स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी एक व्यापक जांच का हिस्सा हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version