Raipur: ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर, Video

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायपुरः रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के पास स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके बाद भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर की कई गाड़ियां मौकें पर पहुंची है और आग पर काबू पाने में जुटी है. उधर, भयवश आसपास के लोग घर से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

बिजली विभाग कार्यालय में अचानक ट्रांसफामर्मर में धमाके के बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में दूर से ही धुएं का गुबार नजर आने लगा. स्‍थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी.

आग भीषण होने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भयवश घर खाली कर रहे हैं. सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच चुकी हैं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है. गोदाम में रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए है. बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं. प्रशासन आसपास के इलाके को खाली करा रहा है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version