राजा मर्डर केस: प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास मिला सोनम का बैग, पिस्टल और अन्य सामान बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है. पुलिस ने शनिवार की देर रात एक्शन लेते हुए प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया है. प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास मिले काले बैग से पुलिस ने एक पिस्टल के साथ ही नकद पैसे और सोनम के गहने बरामद किए. पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स से पूछताछ कर रही है.

शिलोम पर आरोप है कि उसने आरोपी विशाल चौहान को किराए पर फ्लैट दिया, जिसमें हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग एक ऑटो चालक से मिला. रैपिडो ऐप से बुक इस ऑटो को 3 मई को नंदबाग से बैग लेकर रवाना किया गया था, जिसे हीराबाग में एक युवक ने रिसीव किया था. जांच में स्पष्ट हुआ कि यही बैग राजा और सोनम का था, जो घटना के बाद फ्लैट में छिपा दिया गया था.

बैग में मिला पिस्टल, नकदी और जेवरात

एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें सिलोम अपनी कार में बैग लेकर जाते हुए कैद हुआ. यह वही बैग था, जिसमें देशी पिस्टल, पांच लाख रुपये, राजा की चेन, मोबाइल, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे. राजा की हत्या की साजिश पहले गोली मारकर हत्या करने की थी, जिसके लिए राज ने सिकलीगर से पिस्टल खरीदी थी, लेकिन बाद में प्लान बदलकर गला घोंटने की वारदात को अंजाम दिया गया.

भागने की फिराक में था शिलोम, टोल नाके से हुई गिरफ्तारी

जब एसआईटी ने शिलोम को पूछताछ के लिए फोन किया तो वह बचने की कोशिश करता रहा और अंततः फोन बंद कर भागने लगा. इसकी सूचना शिप्रा थाना पुलिस को दी गई और टोल नाके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में शिलोम ने कबूला कि उसने बैग घर में छिपाकर रखा था. इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया.

शिलोम को शिलांग ले जाने की तैयारी

अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि शिलोम ने न सिर्फ फ्लैट उपलब्ध कराया, बल्कि साक्ष्य छुपाने और आरोपी की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी वजह से उसे केस में सह अभियुक्त बनाया गया है और जल्द ही उसे शिलांग ले जाया जाएगा.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This