Rajasthan Accident: ट्रक-कार की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, हरियाणा लौट रहे थे लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: सोमवार की दोपहर राजस्थान के बीकानेर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. कार और ट्रक की जबरदस्ट टक्कर हो गई. इस हादसे में हरियाणा के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ट्रक और कार में आमने-सामने हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास हुआ. कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों में से 6 लोगों की सांसे थम गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई.

बीकानेर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले गई. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए परिवार के सदस्य बीकानेर स्थित मुकाम में बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल के दर्शन कर वापस हरियाणा लौट रहे थे. इसी दौरान हेमासर फांटे के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि मृतक फतेहाबाद के रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

04 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 October 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी...

More Articles Like This