किडनैपिंग के बाद Gang Rape, लड़की तन न ढक पाए, इसलिए फटे कपड़ों को लेकर बलात्कारी फरार

Must Read

Bhilwada Gang Rape: शनिवार को राजस्थान से एक विभत्स घटना सामने आई है. राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार की रात एक महिला दरिंदगी का शिकार हो गई. दरअसल, दो दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप कर उसे सड़क किनारे बिना कपड़ों के फेंक दिया था. पीड़िता बिना कपड़ों के सड़क पर भटकती रही. उसने आने-जाने वालों से मदद भी मांगी. लेकिन पीड़िता का तन ढ़कने के लिए कोई आगे नहीं आया.

पागल समझकर तमाशा देखते रहे लोग
वहां जुटी भीड़ पीड़िता को पागल समझकर तमाशा देख रही थी. हालांकि, इसके बाद एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिला के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद महिला के साथ मारपीट की. फिर उसके कपड़े लेकर भाग गए. बता दें कि महिला शादीशुदा है.

महिला को फोन पर कॉल करके बुलाया था
गंगापुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज नरेंद्र जैन ने बताया, “दोनों आरोपियों में से एक ने महिला को फोन पर कॉल करके बुलाया था. वहां से वे दोनों महिला को आमली रोड पर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए थे. वहां उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया. फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.”

सांसद ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
इस घटना को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. बेनीवाल ने कहा, “इस घटना से फिर एक बार राजस्थान शर्मशार हुआ है. आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This