IND vs PAK Weather: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाकिस्तान का मैच? जानिए कोलंबो का मौसम

Must Read

India VS Pakistan: एशिया कप 2023 में आज बहुत ही रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. सुपर-4 राउंड में आज भारत और पाकिस्तान की भीड़ंत होगी. इस मैच का दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले मुकाबले के रद्द होने से क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए थे. लेकिन इस बार ACC ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है. बता दें अगर भारत मुकाबले को जीतता है तो फाइनल में पहुंचने के आसार होंगे. वहीं पाकिस्तान पर प्रेशर बना रहेगा, क्योंकि उसका अगला मुकाबला श्रीलंका से होगा.

आज कोलंबो में 100 फीसद बारिश के आसार
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-4 राउंड का मुकाबला भारत और पाक के बीच खेला जाएगा. बता दें कि मैच दोपहर 3 से शुरू होगा, वहीं टॉस 2.30 बजे होगा. पिछले भारत-पाक मुकाबले का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया था. बता दें कि इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज कोलंबो में 100 फीसद बारिश के आसार हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को निराश होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि ACC (asian cricket council) ने इसके लिए पहले से 11 सितंबर को ड्राई डे की योजना तैयार कर ली है.

ये हैं भारत और पाकिस्तान की संभावित playing XI

भारत की संभावित playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की playing XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This