राजस्थान: ट्रेलर से टकराई हाई स्पीड कार, महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaipur-Kota Highway Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शनिवार की भोर में जयपुर के चाकसे में हुआ. जहां- कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर तेज रफ्तार एक कार ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. चाकसू पुलिस स्टेशन के SHO मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार, एक्सीडेंट शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ. कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सवार लोग अंदर पूरी तरह से फंस गए. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकाला. एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी रेशमा श्रीवास्तव, राजेश राय के बेटे पीयूष राय, बबलू रजक के बेटे रजक राहुल और चालक अनुराग के रूप में हुई है. पांचवें मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है. रजक राहुल जबलपुर शहर का रहने वाला था.

इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर जय सिंह ने बताया

इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर जय सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और आवागमन सुचारू कराया. मृतकों को परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया. मृतकों के परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

Latest News

बीएनपी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, आपसी संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद

Bangladesh India relations: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत हासिल की है....

More Articles Like This

Exit mobile version